(India)
साल के पहले दिन बाजार शांत नजर आ रहे हैं और मिडकैप शेयरों में 0.55 फीसदी की तेजी है। स्मॉलकैप शेयर 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 36.59 अंक यानि 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 27462 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 12.80 अंक यानि 0.15 फीसदी गिरकर 8269 के स्तर पर आ गया है। बाजार में ऑयल गैस, बैंक और एफएमसीजी सेक्टर में हल्की गिरावट देखी जा रही है। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा 0.6 फीसदी की तेजी है और कैपिटल गुड्स शेयर भी 0.5 फीसदी ऊपर बना हुए हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयरों में उछाल देखा जा रहा है। दिग्गजों में सेसा स्टरलाइट 1.5 फीसदी की बढ़त पर है और एनएमडीसी 1.10 फीसदी चढ़ा है। टाटा स्टील और सिप्ला में 0.85 फीसदी की तेजी दर्ज की जा रही है और आईडीएफसी, बीएचईएल, जिंदल स्टील 0.72 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। दिग्गजों में गिरने वाले शेयरों में एचडीएफसी 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़का है और केर्न इंडिया करीब 1 फीसदी फिसला है। कोल इंडिया और डॉ रेड्डीज में 0.8 फीसदी की कमजोरी देखी जा रही है। जी एंटरटेनमेंट और एनटीपीसी में 0.76 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार हो रहा है। मिडकैप शेयरों में क्लेरियेंट, डीबी रियल्टी, आईएसजीईसी हैवी इंजीनियरिंग, राजेश एक्सपोर्ट और मुथूट फाइनेंस 11.15-6.19 फीसदी की तेजी के साथ बने हुए हैं और तिलक फाइनेंस, पीएमसी फिनकॉर्प, ईआईएच, गुजरात पीपावाव और वैभव ग्लोबल में 14.3-2.3 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।