(India)
इसी तरह से डालर के मुकाबले रुपया 21 पैसे कमजोर होकर 63.24 रुपये प्रति डालर पर आ गया। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई-30 में पिछले चार सत्रों के दौरान 290.81 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जो आज के शुरुआती कारोबार में 83.84 अंक अथवा 0.30 फीसदी घटकर 27,415.58 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी-50 भी 28.75 अंक अथवा 0.35 फीसदी घटकर 8,253.95 अंक पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं निवेशकों की ओर से तेल एवं गैस, धातु, उपभोक्ता सामान और बिजली क्षेत्र के शेयरों में मुनाफावसूली किये जाने से सेंसेक्स में गिरावट आई। बैंकों एवं आयातकों की ओर से नये साल पर डालर की खरीद बढ़ाये जाने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 21 पैसे कमजोर होकर 63.24 रुपये प्रति डालर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 35 पैसे सुधरकर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 63.03 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 21 पैसे कमजोर होकर 63.03 रुपये प्रति डालर पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बैंकों एवं आयातकों की ओर से डालर खरीद बढ़ाये जाने से रुपये की विनिमय दर प्रभावित हुयी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।