साल के शुरुआत में गिरावट के साथ खुले बाजार ने दूसरे दिन उछाल भरी और बाजार में जोरदार उछाल देखा जा रहा है। सेंसेक्स में 100 अंकों से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी जा रही है। बाजार खुलने के साथ ही निफ्टी में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 101.35 अंक यानि 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 27608 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 30.90 अंक यानि 0.37 फीसदी चढ़कर 8314 के स्तर पर आ गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।