सोना टूटा, चांदी में तेजी
(India)
विदेश में मजबूती आने के बावजूद घरेलू मांग की कमजोरी देख सोना शुक्रवार को 75 रुपये और टूट गया। इस दिन स्थानीय सराफा बाजार में यह पीली धातु 27 हजार 25 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। बीते दिन भी इसमें 100 रुपये की गिरावट आई थी। इसके उलट औद्योगिक यूनिटों व सिक्का निर्माताओं का खरीदारी समर्थन पाकर चांदी में तेजी लौट आई। यह सफेद धातु 400 चढ़कर 36 हजार 600 रुपये प्रति किलो हो गई। यह गुरुवार को 800 रुपये लुढ़की थी। सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना सुधरकर 1188.46 डॉलर प्रति औंस हो गया। घरेलू बाजार इस तेजी से प्रभावित नहीं हुआ। इस दिन यहां सोना आभूषण के भाव 75 रुपये कमजोर होकर 26 हजार 825 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।