(India)
रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह इजाफा हुआ। इनमें ओएनजीसी, आईटीसी, कोल इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक व एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12,800.28 करोड़ रुपये बढ़कर 5,03,559.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 की सूची में यह पहले स्थान पर रही। एचडीएफसी की बाजार हैसियत इस दौरान 9,078.62 करोड़ रुपये बढ़कर 1,84,213.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 7,246.86 करोड़ रुपये बढ़कर 2,31,239.16 करोड़ रुपये हो गया। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में 6,673.24 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 2,09,940.64 करोड़ रुपये रहा। एसबीआई को सप्ताह के दौरान 5,935.26 करोड़ रुपये का लाभ हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 2,35,618.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।