(India)
शुरुआती कारोबार में लगातार सातवें सत्र में तेजी कायम रखते हुए सेंसेक्स 122.45 अंक की बढ़त लेकर 28,000 अंक से उपर 28,010.35 अंक पर पहुंच गया। पिछले छह सत्र में सेंसेक्स करीब 680 अंक मजबूत हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 22 अंक मजबूत होकर 8,400 अंक से उपर 8,417.45 अंक पर पहुंच गया। बाजार सूत्रों ने कहा कि सतत पूंजी प्रवाह के अलावा दिसंबर के लिए उत्साहजनक विनिर्माण के आंकड़ों एवं आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने को लेकर उम्मीद बढ़ने से बाजार की धारणा सकारात्मक हुई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।