हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स में 46 अंक गिरा
(India) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 90.53 अंकों की तेजी के साथ 27,978.43 पर खुला और 45.58 अंकों या 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 27,842.32 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,064.49 के ऊपरी और 27,786.85 के निचले स्तर को छुआ.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.50 अंकों की तेजी के साथ 8,407.95 पर खुला और 17.05 अंकों या 0.20 फीसदी गिरावट केसाथ 8,378.40 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,445.60 के ऊपरी और 8,363.90 के निचले स्तर को छुआ. बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही. मिडकैप 16.97 अंकों की तेजी के साथ 10,547.17 पर और स्मॉलकैप 12.06 अंकों की तेजी के साथ 11,320.21 पर बंद हुआ, बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों वाहन (1.14 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.11 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.73 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.22 फीसदी) और रियल्टी (0.22 फीसदी) में तेजी रही, ,बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे प्रौद्योगिकी (1.07 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.01 फीसदी), धातु (0.45 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.26 फीसदी) और बैंकिंग (0.25 फीसदी)

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।