शेयर बाजारों में भारी गिरावट
(India)

वहीं दुनियाभर के बाजारों में आई जोरदार गिरावट का असर घरेलू बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों तक टूटा, तो निफ्टी 8230 के नीचे तक आ गया।फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 405 अंक यानि 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 27437 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 117.5 अंक यानि 1.4 फीसदी गिरकर 8261 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।