अन्तरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता होने से शेयर गिरे धड़ाम
मार्केट विशेषज्ञों के अनुसार अन्तरराष्ट्रीय मार्केट में तेजी से गिर रही कच्चे तेल की कीमतों के चलते शेयर मार्केट में गिरावट आई है। उल्लेखनीय है कि कच्चा तेल की कीमतें 50 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं जो कि पिछले पांच वर्ष में सबसे कम कीमतें हैं। माना जा रहा है कि सऊदी अरब ओपेक देशों के साथ मिलकर रूस, ईरान और वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने के लिए कृत्रिम रूप से कच्चे तेल की कीमतें कम कर रहा है। हालांकि इसका असर पेट्रोलियम कंपनियों पर भी पड़ रहा है जिनके शेयरों की मार्केट प्राइस भी तेजी से गिर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।