कच्चे तेल और ग्रीस के संकट से दुनिया भर के शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार थोड़ा संभलता नजर आ रहा है। लेकिन पावर, कैपिटल गुड्स और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव नजर आ रहा है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 50 अंकों की बढ़त के साथ 27037 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 15 अंक चढ़कर 8142 के स्तर पर सपाट होकर कारोबार कर रहा है। बाजार में कारोबार के दौरान कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, कोल इंडिया और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयरों में 2.9-0.7 फीसदी की मजबूती आई है। हालांकि केर्न इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, बीएचईएल, टाटा मोटर्स, गेल और डॉ रेड्डीज जैसे दिग्गज शेयरों में 2-0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।