(India)
जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी में 15 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 आज के शुरुआती कारोबार में 50.05 अंक अथवा 0.19 फीसद बढ़कर 27,037.51 अंक पर पहुंच गया। पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान सेंसेक्स में 900.44 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 15 अंक अथवा 0.18 फीसद बढ़कर 8,142.35 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजार में मिले जुले रुख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से उपभोक्ता सामान, रीयल्टी, सूचना प्रौद्योगिकी, एफएमसीजी और तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सेंसेक्स में तेजी आई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।