पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही गिरावट के बाद अब शेयर बाजार गुलजार होते दिख रहे हैं। विदेशी बाजारों से भी अच्छे संकेत मिले हैं, जिसके दम पर घरेलू बाजारों ने भी अच्छी छलांग लगाई है। सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। बीएसई के सभी इंडेक्स हरे निशान में हैं। रियल्टी और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुझान है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी नजर आ रही है। फिलहाल पिछले तीन दिनों में 979 अंक गिरकर बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स अब 336 अंक यानि 1.25 फीसदी की मजबूती के साथ 27245 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 99 अंक यानि 1.23 फीसदी की उछाल के साथ 8201 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।