(India)
इस तरह से शेयर बाजार तीन सप्ताह के निचले स्तर से सुधरे हैं। कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका के प्रोत्साहित करने वाले आंकड़ों, यूरो क्षेत्र के लिए नये प्रोत्साहन तथा कच्चे तेल की कीमतों में मामूली सुधार से वैश्विक धारणा मजबूत हुई। इसके अलावा अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये के मजबूत होने का असर भी बाजार धारणा पर रहा। घरेलू बाजार में रीयल्टी, बैंकिंग, एफएमसीजी, बिजली, वाहन, धातु, हेल्थकेयर तथा पूंजीगत सामान खंड के शेयर मजबूत हुए। बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स सुबह मजबूती के रूख के साथ खुलने के बाद 27,316.41 अंक तक चढ गया। यह अंतत: 27,274.71 अंक पर बंद हुआ जो कल की तुलना में 365.89 अंक की वृद्धि दिखाता है। बीते तीन सत्रों में सेंसेक्स 979.08 अंक लुढ़ककर तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के अलावा सूचकांक आधारित 29 शेयर लाभ के साथ बंद हुए जिनमें टाटा मोटर्स, आईटीसी, आईसीआईआईसीआई बैंक, हिंडाल्को व गेल शामिल है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 132.50 अंक चढ़कर 8,234.60 अंक पर बंद हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।