सेंसेक्स 230.51 अकों की तेजी के साथ खुला
(India)
वैश्विक बाजारों की रिकवरी के सहारे घरेलू बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सेंसेक्स में में 230 अंकों का जोरदार उछाल देखा जा रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी करीब 0.8 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 230.51 अंक यानि 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ 27505 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 66.15 अंक यानि 0.80 फीसदी चढ़कर 8300 के स्तर पर आ गया है। बाजार में सभी सेक्टर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा 1.10 फीसदी की तेजी मेटल शेयरों में देखी जा रही है और रियलिटी इंडेक्स भी 1.04 फीसदी ऊपर है। ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की जा रही है। आईटी, टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर शेयर करीब 1 फीसदी के उछाल के साथ बने हुए हैं। बैंकिंग और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी मजबूती देखी जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।