जैकी चैन के बेटे को 6 माह की सजा
(International)

चीन की एक अदालत ने हॉलिवुड अभिनेता जैकी चैन के बेटे जेसी चैन को मादक पदार्थों के सेवन के आरोप में 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। उन्हें इस आरोप का दोषी पाया गया और शुक्रवार को सजा सुनाई। एक संक्षिप्त सुनवाई के दौरान 32 वर्षीय जेसी ने स्वीकार किया कि उसने अपने घर में मादक पदार्थ का सेवन किया। यह स्वीकार करने के बाद बीजिंग के डोनगचेंग डिस्ट्रिक्ट पीपल्स कोर्ट ने सजा सुनाई। जेसी चैन के पिता जैकी चेन दुनिया भर में फेमस अभिनेता और गायक हैं। पिछले साल जेसी के घर पर मादक पदार्थ का सेवन की शिकायत मिलने के बाद 14 अगस्त को जेसी को ताइवानी फिल्म अभिनेता को चेन-तुंग और दूसरे लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।