विदेशी पूंजी भंडार 47 करोड़ डॉलर घटा
(India) भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जो साप्ताहिक आंकड़े जारी किए, उसके अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 86.32 करोड़ डॉलर घटकर 294.5367 अरब डॉलर हो गया, जो 18,615.6 अरब रुपये के बराबर है, बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है, आलोच्य अवधि में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 39.27 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.3779 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 1,227.2 अरब रुपये के बराबर है, इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य सात लाख डॉलर घटकर 4.1853 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 264.8 अरब रुपये के बराबर है, अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) में मौजूद देश के भंडार का मूल्य आलोच्य अवधि में दो लाख डॉलर घटकर 1.1387 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 72.1 अरब रुपये के बराबर है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।