बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स
(India)
वैश्विक बाजारों के मिश्रित रूझान के बीच देश के शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 84.92 अंक यानि 0.30 फीसद बढ़त के साथ 27,670.19 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स कल 126.89 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 33.30 अंक यानि 0.40 फीसद बढ़त के साथ 8,356.30 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एफएमसीजी, हेल्थकेयर, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, पॉवर और मेटल सेक्टर के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।