बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
वैश्विक बाजारों के मिश्रित रुख के बीच फंडों और खुदरा निवेशकों की लिवाली से देश के शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार ख्बीएसई, का सेंसेक्स 35.03 अंक यानि 0.12 फीसद की बढ़त के साथ 27,460.76 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स कल 159.54 अंक गिरकर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15.15 अंक यानि 0.18 फीसद बढ़कर 8,314.56 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान आईटी, ऑटो, टेक, और पीएसयू सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। उधर, एशियाई बाजारों में हांगकांग का हेंसगेंग 0.32 फीसद की बढ़त के साथऔर जापान का निक्कई 1.09 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका का डॉओ जोंस कल 0.15 फीसद गिरकर बंद हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।