रेपो रेट में 0.25 की कमी
(Mumbai, Mumbai) देश के केंद्रीय बैंक आरबीआई ने तुरंत प्रभाव से रेपो रेट में 0.25 की कमी की है। इसी के साथ अब रेपो रेट 7.75 प्रतिशत हो गई है। पिछले दिनों महंगाई दर में आई कमी की वजह से यह कटौती की गई है। जानकारों के मुताबिक, आरबीआई ने विकास दर बढ़ाने के मकसद से यह कटौती की है। इस कमी से उम्मीद की जा रही है कि होम लोन और कार लोन सस्ते हो सकते हैं। साथ ही बैंकों के पास ईएमआई कम करने का मौका भी होगा। रिजर्व बैंक ने यह भी साफ कर दिया है कि ईएमआई कम करने का फैसला बैंक लेंगे। बता दें कि रेपो रेट वह दर है, जिस पर आरबीआई बैंक को लोन देता है। ब्याज दर कम होने का मतलब यह है कि बैंकों के पास अब ज्यादा पैसा होगा, जिसे वह बाजार में डाल सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।