शेयर बाजार ने जबरदस्त उछाल
(India)

फरवरी में होने वाली क्रेडिट पॉलिसी से पहले ही आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती के बाद शेयर बाजार ने जबरदस्त उछाल लगाई और बाजार 496.65 अंकों की बढ़त के साथ खुला। रेपो रेट कम होने से देश के शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबारों में तेजी का रुख देखा जा रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.08 बजे 488.56 अंकों की तेजी के साथ 27,835.38 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 135.30 अंकों की तेजी के साथ 8,412.85 पर कारोबार करते देखे गए। आपकों बता दें कि आज आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसद की कटौती की है। आरबीआई के गवर्नर रघुराम रंजन ने बताया कि अब यह आठ फीसद से घटाकर 7.75 फीसद हो गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।