सेंसेक्स 120 अंक नीचे
(India)
बृहस्पतिवार को पांच साल की सबसे बड़ी छलांग लगाने के बाद सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली के चलते 120 अंक गिरकर 28 हजार के स्तर से नीचे पहुंच गया। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक फर्म टीसीएस के तिमाही मुनाफे में मामूली बढ़ोतरी का असर भी बाजार पर दिखाई पड़ रहा है। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार ख्बीएसई, का सेंसेक्स 120.18 अंक यानि 0.43 फीसद गिरकर 27,955.37 के स्तर पर पहुंच गया। आर्थिक विकास को रफ्तार देने के लिए रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन की ओर से बृहस्पतिवार को अचानक ब्याज दरों में की गई कटौती ने दलाल स्ट्रीट को पंख लगा दिए थे और सेंसेक्स कल पिछले पांच साल की सबसे बड़ी छलांग 728.73 अंक, लगाकर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 38.95 अंक यानि 0.46 फीसद गिरकर 8,455.20 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान रियल्टी, ऑयल एंड गैस, आईटी, मेटल, बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।