बाजार आधे फीसदी तेजी के साथ हुआ बंद
(India) सेंसेक्स 140 अंक चढ़कर 28,262.01 अंक पर जबकि निफ्टी 36.90 अंक की बढ़त के साथ 8,550.70 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में 0.45 फीसदी और स्मॉलकैप शेयरों में 0.80 फीसदी की बढ़त देखी गई। निफ्टी का टॉप गेनर विप्रो रहा जो 5.30 फीसदी की तेजी के साथ बंद रहा। निफ्टी के दूसरे टॉप गेनर में गेल, बीएचईएल, अंबुजा सीमेंट और ऐक्सिस बैंक के शेयर भी शामिल रहे जिनमें 3 से 4 फीसदी की तेजी रही। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर निफ्टी का टॉप लूजर रहा। इसके शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट देखी गई। बीपीसीएल, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट और एचडीएफसी के शेयरों में 1 से 2 फीसदी की गिरावट रही। कंज्यूमर डज्यूरेबल्स शेयर 3.35 फीसदी जबकि कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर शेयर 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। पावर शेयर 1.08 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं। ऑटो और बैंकिंग शेयर करीब 1 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुए हैं। आईटी और एफएणसीजी शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1 फीसदी की तेजी के साथ 17,014 के स्तर पर जबकि हेंगसेंग 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 23,738 के स्तर पर बंद हुआ। ताइवान वेटेड में मामूली तेजी रही जबकि शांघाई कंपोजिट 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।