तेजी के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
एशियाई बाजारों के मजबूत रुख के बीच फंडों और खुदरा निवेशकों की खुदरा लिवाली से देश के शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार ख्बीएसई, का सेंसेक्स 112.16 अंक यानि 0.40 फीसद की बढ़त के साथ 28,374.17 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में पिछले तीन सत्रों में 915 अंकों की बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 38.35 अंक यानि 0.45 फीसद बढ़कर 8,589.05 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान मेटल, आईटी सेक्टर के शेयर 0.62 फीसद की बढ़त बनाए हुए हैं। उधर, एशियाई बाजारों में हांगकांग का हेंगसेंग 0.76 की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।