सेंसेक्स पहली बार 29000 के पार
(India)
बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। सेंसेक्स पहली बार 29000 के पार जाने में कामयाब हुआ है, तो निफ्टी 8750 के ऊपर पहुंच गया है। दिग्गजों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी आई है। वहीं मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड़स और आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 100 अंक यानि 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 28989 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 15 अंक यानि 0.2 फीसदी चढ़कर 8745 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।