30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 383.16 अंक यानि 1.32 फीसद की उछाल के साथ 29,389.18 के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स ने बृहस्पतिवार को रिकार्ड 29,060.41 के स्तर को छुआ था। सेंसेक्स ने पिछले छह सत्रों में 1,6529.20 की बढ़त दर्ज की थी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी ने भी शुरुआती कारोबार में पहली बार 8,800 के जादुई आंकड़ें को छुआ। निफ्टी 101.35 अंक यानि 1.16 फीसद की बढ़त के साथ 8,862.75 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। निफ्टी ने बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान 8,774.15 के रिकार्ड स्तर को छुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।