तेजी के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
वैश्विक बाजारों के मिश्रित रुझान के बीच सतत पूंजी प्रवाह के बल पर देश के शेयर बाजारों में नित्य नए रिकॉर्ड तोडने की होड़ दिखाई दे रही है। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार ख्बीएसई, का सेंसेक्स 177.79 अंक यानि 0.60 फीसद की बढ़त के साथ 29,456.63 के रिकॉर्ड नए स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स शुक्रवार को रिकॉर्ड 29,408.73 के स्तर पर पहुंचा था। सेंसेक्स ने पिछले सात सत्रों में 1,932.02 अंकों की बढ़त दर्ज की थी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 42.60 यानि 0.48 फीसद की बढ़त के साथ 8,878.20 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। निफ्टी शुक्रवार को 8,866.40 के स्तर पर पहुंचा था। कारोबार के दौरान कैपिटल गुड्स, पॉवर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, एफएमसीजी, बैंकिंग, बुनियादी सुविधाओं और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में 2.11 फीसद तक बढ़त देखी जा रही है। उधर, एशियाई बाजारों में हांगकांग का हेंगसेंग 0.83 फीसद की गिरावट और जापान का निक्कई 1.04 फीसद की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका का डॉओ जोंस सोमवार को 0.03 फीसद की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।