शेयर बाजारों में शुरूआती गिरावट
(India)
वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच देश के शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुले। शेयर बाजार ने पिछले कुछ सत्रों में रिकॉर्ड नई ऊंचाईयां को छुआ था। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार ख्बीएसई, का सेंसेक्स 58.56 अंक यानि 0.19 फीसद गिरावट के साथ 29,512.48 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स ने पिछले आठ सत्रों में 2,224.22 अंकों की बढ़त दर्ज की थी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी, भी 6.10 अंक यानि 0.07 फीसद गिरकर 8,904.40 पर पहुंच गया। निफ्टी कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। मुनाफावसूली की चलते कारोबार के दौरान रियल्टी, ऑटो, मेटल, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।