शेयर बाजारों में सुस्ती का माहौल
(India)
खराब ग्लोबल संकेतों के चलते घरेलू बाजारों में भी दबाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी तक की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 29400 के नीचे आ गया है, तो निफ्टी 8870 के नीचे कारोबार कर रहा है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 168 अंक यानि 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 29390 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 51 अंक यानि 0.6 फीसदी गिरकर 8863 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।