रिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्स
(India)
विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच देश के शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में नई ऊंचाई पर पहुंच गए। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार ख्बीएसई, का सेंसेक्स 162.39 अंक यानि 0.54 फीसद बढ़त के साथ 29,844.16 के रिकॉर्ड नए स्तर पर पहुंच गया। पिछले दस सत्रों ने सेंसेक्स ने रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छूते हुए लगभग 2,346 अंकों की बढ़त दर्ज की, जोकि 8 फीसद से ज्यादा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 44.25 अंक यानि 0.49 फीसद की बढ़त के साथ 8,996.60 की अब तक की सबसे बड़ी ऊंचाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान रियल्टी, पॉवर, आईटी, कैपिटल गुड्स, पीएसयू और ऑयल एंड गैस क्षेत्र के शेयरों में बढ़त दिखाई पड़ रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।