शेयर बाजारों में शुरूआती तेजी
(India)
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 133 अंकों की बढ़त के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स पिछले तीन दिनों में 681.63 अंकों की गिरावट के बाद 133.48 अंकों यानि करीब 0.46 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 29133.62 अंकों पर खुला। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 36.30 अंक यानि करीब 0.41 फीसद चढ़कर 8792.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑयल एंड गैस, मेटल, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में आई खरीदारी से बाजार को सहारा मिला है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1 फीसदी चढ़ गया है। हालांकि बैंकिंग, रियल्टी, ऑटो और आईटी शेयरों में थोड़ा दबाव नजर आ रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।