साप्ताहिक आधार पर 465.04 अंक नीचे रहा सेंसेक्स
(India)
दलाल स्ट्रीट में शुक्रवार को लगातार छठे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली की। इससे बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 133.06 अंक लुढ़ककर 28717.91 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50.65 अंक टूटकर 8661.05 अंक पर बंद हुआ। विदेशी शेयर बाजारों में मिले-जुले रुख का भी घरेलू बाजार पर असर पड़ा। शनिवार को दिल्ली में मतदान होंगे। इससे पहले निवेशकों ने सतर्कता बरती। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स ने 465.04 अंक गंवाए। इस तरह यह दो माह में सबसे खराब हफ्ता रहा। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 28892.21 अंक पर मजबूत खुला। ऊंचे में यह 28922.85 अंक तक गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।