तेजी के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
बजट उम्मीदों में बाजार लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ खुला। आज मार्केट खुलने के साथ ही शेयर बाजार में 151 अंकों की तेजी देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 151.91 अंकों यानि करीब 0.53 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 28685.88 अंकों पर खुला। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 36.30 अंक यानि करीब 0.42 फीसद चढ़कर 8663.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं भारतीय रुपये में गिरावट का दौर आज भी जारी है। लगातार चैथे सत्र 17 पैसे की गिरावट के बाद भारतीय बाजार में एक डॉलर की कीमत 62.42 रुपये तक पहुंच गई। बैंकों और आयातकों में लगातार बढ़ रही डॉलर की मांग के कारण भारतीय रुपये में लगातार गिरावट जारी है। बुधवार को 6 पैसे गिरावट के साथ बंद होने पर रुपया पिछले एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।