शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन आज बाजार में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 159 अंकों की बढ़त के साथ 28818 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। उधर, निफ्टी में भी तेजी का रुख है। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 47 अंकों की तेजी के साथ 8747 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी 11 पैसे की मजबूती देखने को मिल रही है। हालांकि रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले पिछले दो महीने के निचले स्तर 62.78 पर पहुंच गया था। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पॉवर और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला है। बैंक निफ्टी में 0.75 फीसदी की मजबूती दिख रही है। हालांकि, आईटी शेयरों में मामूली बिकवाली नजर आ रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।