सेंसेक्स 29100 के पार
(India)
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 29100 के आंकड़े को पार कर गया है। उधर निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी 8850 अंक के पास पहुंचने में कामयाब रहा है। शेयर बाजार में इस उछाल की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे अच्छे संकेट और राज्यसभा में इंश्योरेंस बिल के पास होना माना जा रहा है। खबर लिखे जाने तक बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 180 अंक की मजबूती के साथ 29110 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। उधर एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 अंक की तेजी के साथ 8826 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।