कल की गिरावट के बाद आज बाजार बढ़त के साथ खुले। खुदरा कारोबारियों की खरीदारी की वजह से सेंसेक्स में 203 अंकों की उछाल देखी गई। इसके अलावा दूसरे एशियाई बाजारों और अमेरिकी बाजारों से मिले शानदार संकेतों ने भी बाजार को मजबूती दी है। फिलहाल 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की बात करें तो इसमें 0.71 फीसदी की तेजी आई है, जिसकी बदौलत सेंसेक्स 202.96 अंक उछल कर 28,640.67 पर कारोबार कर रहा है। वहीं 50 शेयरों वाले निफ्टी की बात करें तो इसमें 0.70 फीसद की वृद्धि देखी गई है। मामूली बढ़त के बाद निफ्टी 60.65 अंक उछल कर 8693.80 पर कारोबार कर रहा है। कल सेंसेक्स में 492.70 अंक की गिरावट आई थी। बाजार में सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे हैं। कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा बढ़त दिखा रहे हैं। बैंकिंग और पावर शेयरों में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।