शेयर बाजार में शुरूआती गिरावट
(India)


बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआत करोबार में गिरावट देखने को मिल रही है और ये 124.19 अंक गिरकर 28612.19 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.45 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है और ये 8689.85 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 883 शेयरों में तेजी, 742 शेयरों मेें गिरावट और 139 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रही है। मंगलवार को सेंसेक्स 298.67 यानी 1.05 फीसद की उछाल के साथ 28736.38 और निफ्टी 90.15 अंक यानी 1.04 फीसद चढ़कर 8723.30 अंक पर बंद हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।