सेंसेक्स 126 अंक नीचे
(India)


शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में 126 अंकों की गिरावट देखी गई है और निफ्टी 8600 के नीचे आ गया है। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। पावर, ऑटो, रियल्टी और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली से बाजार दबाव में नजर आ रहे हैं। बीएसई का पावर इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। हालांकि फार्मा शेयरों में अच्छी खरीदारी का रुझान है। बीएसई का फार्मा इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा उछला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।