शेयर बाजारों में सुस्ती का माहौल
(India)
दलाल स्ट्रीट में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मिलाजुला रुख देखा जा रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.21 बजे 10.85 अंकों की गिरावट के साथ 28,181.17 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 3.20 अंकों की तेजी केसाथ 8,554.10 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17.31 अंकों की तेजी के साथ 28,209.33 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,537.05 पर खुला। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे धीमे संकेतों के चलते बाजार की शुरुआत धीमी हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी में फिलहाल मामूली गिरावट है। आज के कारोबार में फार्मा इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।