सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट
(India)
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजारों में भी दिखने लगा है। गुरुवार के शुरुआती कारोबार में निफ्टी 8500 के नीचे आ गया है, तो सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स-निफ्टी 0.5 फीसदी तक गिर गए हैं। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी नरमी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी तक गिरा है। ऑटो, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, मेटल, रियल्टी, बैंक और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हावी है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 166 अंक यानि 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 27945 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 47 अंक यानि 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 8484 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।