शेयर बाजारों में तेजी
(India)
शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 142 अंको का उछाल देखने को मिल रहा है और यह 27,600 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 30 अंको की बढ़त हुई है और यह 8373 पर कारोबार कर रहा है। गुरुवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी 2.25 फीसदी तक टूटकर बंद हुए थे, ऐसे में आज निचले स्तरों से खरीदारी का रुझान है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी आई है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.75 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।