अच्छे वैश्विक संकेतों को देखते हुए घरेलू बाजारों में भी तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.25 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। फिलहाल सेंसेक्स 28000 के स्तर पर है तो निफ्टी ने 8500 के स्तर को पार किया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है, तो बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.75 फीसदी तक बढ़ा है। हालांकि बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है। लेकिन मेटल, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, फार्मा और आईटी शेयरों में खरीदारी का रुझान है। बीएसई का मेटल इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी बढ़ा है, तो कंज्यूमर ड्युरेबल्स, फार्मा और आईटी इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।