शेयर बाजार में शुरूआती तेजी
(India)
नए वित्त वर्ष के पहले दिन बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 35 अंक मजबूत हो गया। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई-30 में मंगलवार को 18.37 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 35.47 अंक या 0.12 फीसद की तेजी के साथ 27,992.96 अंक पर पहुंच गया। हालांकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 कल के स्तर 8,490.85 अंक पर स्थिर रहा। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, आर्थिक वृद्धि के कमजोर आंकड़ों के बावजूद कोषों व फुटकर निवेशकों की ओर से स्वास्थ्य, पूंजीगत सामान, उपभोक्ता वस्तुएं, बिजली, वाहन और तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने के कारण सेंसेक्स में तेजी आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।