गिरिराज सिंह के बयान के खिलाफ कांग्रेस की रैली
(India)

बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह के विवादित बयान के बाद तीखे बयान और विरोध का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं प्रदेश में भी इस पर राजनीति गरम है। राजधानी में महिला कांग्रेस ने विवादित बयान को लेकर विरोध जताया है। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष शकुंतला रावत के नेतृत्व में महिलाओं ने पीसीसी से शहीद स्मारक तक रैली निकाली और अपना विरोध जताया। साथ ही उन्होंने मांग रखी कि इस तरह के मंत्रियों और मुख्यमंत्री को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए......नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।