सोने-चांदी में आई तेजी
(India)
विदेशी बाजारों में कमजोरी के बावजूद मौजूदा स्तरों पर आभूषण निर्माताओं और रिटेलर्स ने सोने में लिवाली की। इससे स्थानीय सराफा बाजार में शुक्रवार को यह पीली धातु 175 रुपये चमककर 26 हजार 950 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं की खरीदारी का समर्थन पाकर चांदी भी 250 रुपये चढ़ गई। इस दिन यह 37 हजार 600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना 0.09 फीसद फिसलकर 1,202 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। यह और बात है कि घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा इससे प्रभावित नहीं हुई। यहां सोना आभूषण के भाव 175 रुपये सुधरकर 26 हजार 800 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूर्वस्तर 23 हजार 700 रुपये पर यथावत रही। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 90 रुपये के मामूली फायदे में 37 हजार 350 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का बिना किसी बदलाव के 56000-57000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पिछले स्तर पर बंद हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।