राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता ललित किशोर चतुर्वेदी का आज सुबह जयपुर स्थित आवास पर निधन हो गया,,चतुर्वेदी लम्बे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे ,,,उनके निधन की खबर मिलते ही कोटा के भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई ,,वहीं जयपुर स्थित आवास पर बीजेपी के कई नेता और मंत्री परिजनों को ढांढस बधाने पहंुचे । भाजपा नेताओं ने चतुर्वेदी के निधन पर शोक जताया है । जानकारी के अनुसार चतुर्वेदी का अंतिम संस्कार आज दोपहर आर्दश नगर स्थित मोक्षधाम में होगा,,,गौरतलब है कि चतुर्वेदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे है साथ ही राज्य सभा सदस्य भी रहे ,,,,मूलत कोटा के रहने वाले ललित किशोर चतुर्वेदी का जन्म दो अगस्त 1931 को हुआ था
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।