शेयर बाजार में शुरूआती तेजी
(India)
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की मौद्रिक नीति की समीक्षा के चलते शेयर मार्केट में मंगलवार को शुरुआती तेजी दिख रही है। सेंसेक्स में 105 अंक व निफ्टी में भी बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त आई, स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी का उछाल आया। फार्मा, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स व एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी का रुझान है। बीएसई का फार्मा इंडेक्स एक फीसदी तक बढ़ा है। हालांकि रियल्टी शेयरों में सुस्ती का रुख है। फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 128 अंक यानी करीब 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 28633 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 30 अंक यानी 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 8690 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।