मूडीज की ओर से भारत का आउटलुक स्टेबल से बढ़ाकर पॉजिटिव करने का असर बाजार पर साफ देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.5 फीसद की मजबूती आई है। सेंसेक्स 28800 के ऊपर पहुंच गया है, तो निफ्टी 8750 के करीब नजर आ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसद और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसद बढ़ा है। बीएसई का फार्मा इंडेक्स को छोड़ सभी प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे हैं। बीएसई का फार्मा इंडेक्स 0.75 फीसद गिरा है। हालांकि मेटल, आईटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुझान है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 105 अंक यानि 0.4 फीसद की मजबूती के साथ 28813 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 26 अंक यानि 0.3 फीसद की बढ़त के साथ 8741 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।