सेंसेक्स और निफ्टी सपाट होकर कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स सपाट होकर 28800 के आसपास नजर आ रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी सपाट होकर 8750 के आसपास नजर आ रहा है। बाजार में कारोबार के इस दौरान ल्यूपिन, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एसीसी, एचयूएल, हीरो मोटो, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और सेसा स्टरलाइट जैसे दिग्गज शेयरों में 1.9-0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि केर्न इंडिया, ओएनजीसी, आइडिया सेल्यूलर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और गेल जैसे दिग्गज शेयरों में 3.1-0.7 फीसदी की मजबूती आई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।