अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों का असर घरेलू शेयर बाजारों में देखने को मिल रहा है। वहीं आईटी शेयरों की पिटाई से भी बाजार पर दबाव है। बीएसई का आईटी इंडेक्स एक फीसद टूट गया है। हालांकि ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब एक फीसद बढ़ा है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 28663 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 21 अंक यानि 0.25 फीसद की कमजोरी के साथ 8686 के स्तर पर कारोबार कर रहा है बाजार में कारोबार के इस दौरान टीसीएस, टेक महिंद्रा, ल्यूपिन, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक और हीरो मोटो जैसे दिग्गज शेयरों में 2.6-0.6 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।