परकोटे में धार्मिक स्थलों को हटाने का विरोध
(India)

जयपुर में परकोटे के भीतरी इलाकों में जारी मेट्रो प्रोजेक्ट के बीच में आ रहे धार्मिक स्थलों को हटाने का विरोध बढ़ता जा रहा है,, छोटी चैपड पर आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक संस्थान की ओर से परकोटे क्षेत्र में बने पुराने मंदिरों को तोड़ने से रोकने के लिए सदबुद्धि यज्ञ किया,, ध्वजाधीश गणेश मंदिर के पंडित विजय शंकर मेहता ने कहा कि मेट्रो अधिकारी और सरकार पुराने मंदिरों को तोड़ने पर आमदा है, इसके लिए जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता विफल रही है, सरकार को मंदिरों को हटाने से पहले शास्त्रों के अनुसार इनको स्थापित किया जाना चाहिए, जबकि प्रशासन की ओर से एक छोटे स्थान पर ही सभी मंदिरों को स्थापित किया जा रहा है, इसके लिए मेेट्रो अधिकारियोें और सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए यह यज्ञ किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।